Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demonstration in Sardhana Tehsil against SDM for suspending Lekhpal

लेखपाल निलंबित करने पर एसडीएम के खिलाफ सरधना तहसील में प्रदर्शन

Fri, 22 Aug 2025 03:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Demonstration in Sardhana Tehsil against SDM for suspending Lekhpal
सरधना। कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में लापरवाही करने पर लेखपाल गौरव राणा को एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर ने बुधवार को निलंबित कर दिया है। जानकारी लगने पर बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले लेखपालों ने सरधना तहसील में एसडीएम के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि बिना जांच के गौरव राणा पर कार्रवाई की गई और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन

खिर्वा जलालपुर गांव निवासी विरेंद्र कुमार गुप्ता ने कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा कराकर बेचने का आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया था। इसकी जांच लेखपाल गौरव राणा को सौंपी गई थी। एसडीएम जांच से संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने राजकीय कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में गौरव राणा को निलंबित कर दिया। कार्रवाई के विरोध में बृहस्पतिवार को लेखपालों ने धरना दिया। स्थानीय लोगों के आपसी समझौते के आधार पर वर्तमान में जिस भूमि पर कब्रिस्तान स्थित है, उसे यथावत माना गया है। धरने में लेखपाल संघ ने कहा है कि पूर्व में भी उन्होंने मांगपत्र सौंपे थे, लेकिन कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जब तक व्यवहार में सुधार और समस्या का समाधान नहीं किया जाता, कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। धरने में तहसील अध्यक्ष ललित कुमार, सचिव जितेंद्र सिंह, हरवीर सिंह, सुनील कुमार, रीना, विकास कुमार, गौरव, रीना व अनुज कुमार सहित लेखपाल शामिल रहे।
विज्ञापन

वहीं, एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि लेखपाल को कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा हटाने में लापरवाही के चलते निलंबित किया गया है। कई बार निर्देश के बाद भी लेखपाल ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। दुर्व्यवहार जैसी कोई स्थिति नहीं है, बल्कि लेखपाल बिना पूरी जांच के तत्काल बहाली की मांग कर रहे हैं, जो नियमों के विपरीत है। इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed