{"_id":"67351c6ca18b87e0420d38c4","slug":"demonstration-at-ssp-office-against-falavada-police-meerut-news-c-72-1-mrt1062-124439-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: फलावदा पुलिस के खिलाफ एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: फलावदा पुलिस के खिलाफ एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन
विज्ञापन
गडीना गांव में संघर्ष के मामले में एक पक्ष ने लगाया दबाव बनाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। फलावदा थाने की पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों ने बुधवार को हंगामा कर दिया। आरोप था कि थाना पुलिस उनके बेटे पर जानलेवा हमला करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें ही जेल भेजने का डर दिखाकर समझौते का दबाव बना रही है। एसपी देहात ने इस मामले में जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
फलावदा के गडीना गांव की काफी संख्या में महिलाएं और लोग एसएसपी ऑफिस पहुंचे। आकाश कुमार ने बताया कि आठ नवंबर को गांव के ही मोहित पक्ष के लोगोें ने जानलेवा हमला किया था। हमले में उसके भाई गौरव को गंभीर चोटें आईं, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मोहित व बिट्टू को गिरफ्तार कर किया था। अब जबरन समझौते का दबाव बनाया जा रहा है, जबकि यह पूरा हमला सोची समझी साजिश के तहत चुनावी रंजिश में किया गया था। पुलिस से शिकायत की जाती है तो पुलिस आरोपियों को पकड़ने के बजाए उनके घरों पर ही दबिश देती है और डराती धमकाती है।
महिलाओं से हुई नोकझोंक
ग्रामीणों ने जबरन एसएसपी ऑफिस में घुसने का प्रयास किया तो पुलिस ने रोक दिया। महिलाओं की नोकझोंक होने लगी। सीओ किठौर प्रमोद कुमार और फिर एसपी देहात डा. राकेश कुमार मिश्र भी पहुंच गए। उन्होंने नाराज ग्रामीणों से बात की और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए किसी तरह शांत कराया।