फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demarcation of land allotted for anti corruption police station pending

Meerut News: एंटी करप्शन थाने के लिए आवंटित भूमि का सीमांकन लंबित

Thu, 15 Jan 2026 07:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
Demarcation of land allotted for anti corruption police station pending
एसडीएम ने तहसीलदार को जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मेरठ मंडल स्तर पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) का नया थाना स्थापित किए जाने के लिए आवंटित भूमि का अब तक सीमांकन (डिमार्केशन) नहीं हो सका है। इने लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह ने एसडीएम सरधना से तत्काल आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार गांव पल्हैड़ा में 3000 वर्ग मीटर भूमि एंटी करप्शन थाने की स्थापना के लिए आवंटित की गई थी। इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, मेरठ मंडल द्वारा 2 जुलाई 2025 को पत्र प्रेषित किया गया था। इस पर 8 जुलाई 2025 को आदेश भी जारी किया गया। इसके बावजूद संबंधित भूमि का सीमांकन कर एंटी करप्शन विभाग को सुपुर्द किए जाने की सूचना प्रशासन को नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

इसे गंभीरता से लेते हुए अपर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी, सरधना को निर्देशित किया है कि प्रकरण में अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराई जाए। भूमि के सीमांकन में हो रही देरी के कारण एंटी करप्शन थाने के निर्माण कार्य की शुरुआत नहीं हो पा रही है। इससे महत्वपूर्ण परियोजना प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर ने मामले में तहसीलदार को जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed