फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand to withdraw the case filed against Atul Pradhan

अतुल प्रधान दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग

Sat, 26 Oct 2019 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
Demand to withdraw the case filed against Atul Pradhan
अतुल प्रधान पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग
विज्ञापन

मवाना। समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम तहसीलदार अजय उपाध्याय को दिए ज्ञापन में सपा नेता अतुल प्रधान पर दर्ज किए गए मुकदमे को वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

सपा युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में कहा कि गांव कौहला में दलित समाज के युवक अनुज जाटव की मौत हो गई थी। परिवार विभाग के अधिकारियों के पास गए तो उनका रवैया गैर जिम्मेदाराना था और परिवार को इंसाफ का कोई रास्ता नहीं दिख रहा था। पीड़ित परिवार की मदद के लिए अतुल प्रधान परिवार के पास पहुंचे और परिवार के साथ जनपद के प्रभारी मंत्री से मिलने और अपनी मांगों को रखने के लिए सर्किट हाउस पहुंचे। अधिकारियों से मदद का आश्वासन मिलने पर अतुल प्रधान वापस लौट गए। बाद में ज्ञात हुआ कि अतुल प्रधान पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया है। जो लोकतंत्र की पूर्ण रूप से हत्या है। ज्ञापन में मांग की है कि यदि अतुल प्रधान पर दर्ज मुकदमा वापस नहीं होता है तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में सुबोध गुर्जर, अंकित अघाना, गौरव गुर्जर, आशीष, धीरज, निखिल, अरविंद कुमार, राहुल, अमित चंदेल, अमन खटीक, प्रवेश, भूरा, अरविंद आदि के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed