फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   demand to send the accused of fraud to jail

पीवीवीएनएल के चीफ इंजीनियर को व्यापारियों ने घेरा, डेढ़ घंटे चला हंगामा

Tue, 18 Feb 2020 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
demand to send the accused of fraud to jail
मेरठ। विद्युत निगम में हुए फर्जीवाड़े के मामले को लेकर मेरठ व्यापार मंडल ने मोर्चा खोलते हुए सोमवार को चीफ इंजीनियर एसबी यादव का घेराव किया। चीफ इंजीनियर ने मामले की जांच कराने की बात कही तो व्यापारी उखड़ गए और दोषियों को जल्द से जल्द जेल भेजने की मांग पर अड़ गए। इस दौरान डेढ़ घंटे तक हंगामा होता रहा।
विज्ञापन

विक्टोरिया पार्क स्थित चीफ इंजीनियर कार्यालय पर मेरठ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जीतू नागपाल ने कहा कि उपभोक्ता से असली जुर्माना वसूलकर नकली रसीद थमाने का मामला बेहद गंभीर है। विभागीय कर्मचारी बनकर उपभोक्ताओं से धोखाधड़ी की जा रही है। अभी चार उपभोक्ता सामने आए हैं। अगर मामले की जांच कराई जाए तो यह एक बड़ा फर्जीवाड़ा साबित हो सकता है, लेकिन विभाग की निष्क्रियता से साफ है कि विभाग की मिलीभगत से ही यह सब हो रहा है।
विज्ञापन

बातचीत के दौरान चीफ इंजीनियर एसबी यादव ने इस मामाले को उपभोक्ता और निजी कंपनी के बीच का विवाद बताकर हाथ खड़े कर दिए, तो व्यापारी भड़क गए और हंगामा कर दिया। दोनों पक्षों में काफी देर तक बहस होती रही। जीतू नागपाल ने कहा कि विद्युत निगम मामले से पीछा नहीं छुड़वा सकता। जिम्मेदारों को उपभोक्ताओं के साथ हो रहे शोषण का जवाब देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रभारी शैंकी वर्मा ने आरोप लगाया कि विद्युत निगम में भ्रष्टाचार चरम पर है। एक तार जोड़ने के लिए कर्मचारी 500 से 1000 रुपये वसूलते हैं। मीटर शंट दिखाकर जुर्माना वसूला जाता है। उपभोक्ताओं की सुनवाई नहीं होती है। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि जब तक आरोपियों को जेल नहीं भेजा जाएगा वे शांत नहीं बैठेंगे। जरूरत हुई तो वे एमडी का भी घेराव करेंगे। हंगामा बढ़ता देखकर एसबी यादव ने व्यापारियों को 48 घंटे में कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत किया। घेराव करने वालों में जीशान अहमद, शिवम वर्मा, संजय अग्रवाल, साकिब, प्रशांत कौशिक, कुशान गोयल, शाहबाज, पंडित अरुण शर्मा, उमाशंकर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed