फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand to Remove Illegal Gas Godown

Meerut News: अवैध गैस गोदाम हटाने की मांग

Wed, 15 Apr 2026 08:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
Demand to Remove Illegal Gas Godown
सरधना। कस्बे के मोहल्ला गढ़ी खटीकान में संचालित अवैध गोदाम को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष मोर्चा) के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर गोदाम नगर पालिका की सीमा से बाहर स्थानांतरित कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि गैस गोदाम बिना वैध एनओसी के संचालित किया जा रहा है। गोदाम के आसपास घनी आबादी होने के कारण लोगों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गोदाम के सामने श्मशान घाट है। अंतिम संस्कार के दौरान आग जलने से यहां हादसे की आशंका और बढ़ जाती है। इसलिए इसे यहां से बाहर स्थानांतरित किया जाए। ज्ञापन देने वालों में सुरेंद्र, अकबर, आमिर, मनमोहन त्यागी, बालेश्वर त्यागी, विकास, राजेंद्र, अरशद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed