फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand to remove illegal encroachment from the pond

Meerut News: तालाब से अवैध कब्जा हटवाने की मांग

Thu, 05 Feb 2026 08:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
Demand to remove illegal encroachment from the pond
मवाना। गांव सिखेड़ा निवासी तिमेश्वर त्यागी ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में गांव का तालाब कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। तिमेश्वर त्यागी ने सीएम को भेजे पत्र में बताया कि गांव स्थित तालाब पर कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। इस संबंध में उनके व गांव वालों द्वारा कई बार प्रशासन से तालाब की पैमाइश कराकर तालाब की भूमि को चिह्नित करने की मांग की जा चुकी है। प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कुछ हिस्सा अतिक्रमण मुक्त कराकर तालाब की सफाई कराई थी, उस पर भी दोबारा से अतिक्रमण कर लिया है। यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो तालाब का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। अतिक्रमण के कारण बारिश के दौरान जल निकासी नहीं होने से जलभराव की समस्या होती है। तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अधिकारियों को आदेशित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed