फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand to increase additional general coaches in Sangam Express

Meerut News: संगम एक्सप्रेस में अतिरिक्त सामान्य कोच बढ़ाने की मांग

Wed, 21 Jan 2026 07:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
Demand to increase additional general coaches in Sangam Express
भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता स्टेशन अधीक्षक उत्तर रेलवे को ज्ञापन देते हुए। (स्त्रोत संगठन) म
मवाना। भाकियू अराजनैतिक ने स्टेशन अधीक्षक उत्तर रेलवे मेरठ को ज्ञापन देकर संगम एक्सप्रेस में कार्यकर्ताओं के लिए अतिरिक्त सामान्य कोच बढ़ाए जाने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार जैन को दिए ज्ञापन में बताया कि भाकियू अराजनैतिक द्वारा माघ मेला प्रयागराज में राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन 27 से 29 जनवरी तक किया जा रहा है। इसमें प्रदेशभर से कई हजार किसान भाग लेंगे। अधिवेशन में भाग लेने के लिए शामली, मुजफ्फरनगर व मेरठ से 27 जनवरी को संगम एक्सप्रेस से लगभग 500 कार्यकर्ता रवाना होंगे। कोई अव्यवस्था न हो, इसके लिए संगम एक्सप्रेस में कम से कम चार जनरल बोगी लगाए जाने की आवश्यकता है। भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता टिकट लेकर जनरल श्रेणी में यात्रा करते हैं। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष कालू प्रधान, पूर्व जिला महासचिव कुश चौधरी, नीरज राठी, मंजीत धामा, अशोक राठी और अंकित कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed