फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand to give benefit of rehabilitation scheme to 16 families

16 परिवारों को पुनर्वास योजना का लाभ देने की मांग

Wed, 13 Aug 2025 09:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 09:29 PM IST
विज्ञापन
Demand to give benefit of rehabilitation scheme to 16 families
पुनर्वास योजना की मांग करते पूर्वी पाकिस्तान से हिंदू बंगाली परिवारों के लोग स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। कस्बे के हिंदू बंगाली परिवारों के कुछ लोगों ने एसडीएम मवाना के माध्यम से जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि पूर्वी पाकिस्तान से आए 16 परिवार आज तक पुनर्वास योजना से वंचित हैं। कस्बे के देवव्रत, सुकलाल मजुमदार, अमर सरकार, नेपाल चंद सरकार, कृष्ण कांत हलधार, रंजन विश्वास मधुसूधन चक्रवर्ती, कालीदास देवनाथ, कृष्ण पद मंडल आदि ने ज्ञापन में कहा कि हस्तिनापुर में मैसर्स मदन सूत मिल के बंद होने के कारण उसमें कार्यरत 317 पूर्वी पाकिस्तान से 1964 तथा उसके बाद आए विस्थापित परिवार प्रभावित हुए थे। इन्हीं 317 परिवार में से 146 परिवारों को जिला बदायूं में स्थायी पुनर्वास के लिए सरकार द्वारा आदेश हुआ था। सन 1989 में जिला बदायूं में 146 परिवार में से 130 परिवार का पुनर्वास कराया गया था, लेकिन 16 परिवार अभी भी पुनर्वास से वंचित हैं। पुनर्वास के समय हस्तिनापुर में 150 उद्योग धंधे संचालित थे। आज एक भी उद्योग यहां पर नहीं है। इसलिए यहां रोजी-रोटी का भी संकट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed