फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand to get the body of the metaphor

रूपक का शव बरामद कराने की मांग

Tue, 21 Jul 2020 04:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
Demand to get the body of the metaphor
परिजनों ने कैंट विधायक से एनडीआरएफ टीम बुलाने को कहा
विज्ञापन

मेरठ। रूपक का शव बरामद न होने पर सोमवार को पीड़ित परिवार ने हंगामा किया। उन्होंने कैंट विधायक से एनडीआरएफ की टीम बुलाकर शव को बरामद कराने की मांग की। रोहटा रोड स्थित फाजलपुर निवासी रूपक 20 जून से लापता है। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने रोहटा के जंगल में एक बोरवेल से शव के कुछ अवशेष बरामद किए। उनको रूपक का बताया। आरोपियों का दावा है कि उन्होंने रूपक की गोली मारकर हत्या कर दी। शव के टुकड़े कर बोरवेल में डाल दिए थे। पांच आरोपियों को जेल भेजने के बाद पुलिस की कार्रवाई ठंडी पड़ गई। पुलिस ने अभी तक रूपक का शव बरामद नहीं किया है।

सोमवार को कैंट विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। इसी दौरान परिजनों ने उनसे शव बरामद कराने की मांग की। विधायक ने डीएम और एसएसपी से फोन पर बात कर शव बरामद कराने के लिए एनडीआरएफ टीम बुलाने को कहा। इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री डॉ. रवि प्रकाश, राजकुमार सोनकर, दुष्यंत रोहटा, नेमपाल गौतम, विनय विरालिया, विजय बहादुर, अनिल जाटव, बिट्टू जाटव, संदीप पराशर, अमित तोमर, पीके सक्सेना, राजकुमार, प्रमोद गोयल, साहब सिंह मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed