फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand to free the pond land from encroachment, BKU revolutionary submitted memorandum

Meerut News: तालाब की भूमि कब्जा मुक्त कराने की मांग, भाकियू क्रांतिकारी ने सौंपा ज्ञापन

Mon, 05 Jan 2026 07:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
Demand to free the pond land from encroachment, BKU revolutionary submitted memorandum
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कालंद चुंगी स्थित तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी के पदाधिकारी तहसील पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की।
संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि कालंद चुंगी स्थित तालाब की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा लगातार अवैध कब्जा किया जा रहा है और वहां निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है। आरोप लगाया कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद संबंधित विभागों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान भाकियू क्रांतिकारी के प्रतिनिधियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने मामले की जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन

आदेश के बाद नगर पालिका और तहसील की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का निरीक्षण किया। टीम ने जांच कर रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम को सौंपने की बात कही। ज्ञापन देने वालों में संगठन के राष्ट्रीय सचिव भूमेश कुमार सोम सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि तालाब की भूमि जल्द कब्जा मुक्त नहीं कराई गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed