फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand to exclude Nirpuda from consolidation process

Meerut News: निरपुड़ा को चकबंदी प्रक्रिया से बाहर करने की मांग

Fri, 14 Feb 2025 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 14 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Demand to exclude Nirpuda from consolidation process
चकबंदी की समस्या को लेकर बागपत कलक्ट्रेट में डीएम से ​​शिकायत करने जाते निरपुड़ा गांव के ग्रामी
बागपत। निरपुड़ा गांव के लोगों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने चकबंदी प्रक्रिया से गांव को बाहर करने की मांग की है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर मामले में जल्द कार्रवाई करने की मांग की। कलक्ट्रेट पहुंचे रामवीर, प्रवीण कुमार, विनोद कुमार, शिवम राणा, सुनील राणा, यशपाल, कृष्णपाल, रोबिन राणा ने बताया कि वर्ष 1981 से 2018 तक गांव को चकबंदी प्रक्रिया के लिए रखा गया था, लेकिन वर्ष 2018 में गांव को चकबंदी प्रक्रिया से बाहर कर दिया था। गांव में जब भी चकबंदी हुई तो गांव के 85 प्रतिशत ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। अब एक बार फिर चकबंदी कराने के लिए गजट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

इससे गांव में माहौल खराब होने का खतरा बना हुआ है। वह कई बार गांव में चकबंदी प्रक्रिया निरस्त कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन प्रक्रिया निरस्त नहीं कराई जा रही है। उन्होंने डीएम अस्मिता लाल को ज्ञापन सौंपकर गांव को चकबंदी प्रक्रिया से बाहर करने की मांग की। डीएम ने एडीएम पंकज वर्मा को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एडीएम ने गांव में खुली बैठक कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed