फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand to end the contract system

Meerut News: ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने को लेकर हुंकार

Sat, 02 May 2026 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Demand to end the contract system
चैंबर ऑफ कॉमर्स में नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ ने की संकल्प सभा
विज्ञापन

फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर भैसाली बस स्टैंड के सामने चेंबर ऑफ कॉमर्स परिसर में नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ ने संकल्प सभा का आयोजन किया। इसमें मेरठ सहित मोदीनगर, गाजियाबाद, बागपत, हापुड़, सरधना और गौतमबुद्धनगर से काफी संख्या में सफाई कर्मी शामिल हुए।

मुख्य अतिथि नगर आयुक्त सौरभ गंगवार रहे। अपर मंडलायुक्त अंबरेश कुमार बिंद और एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने उद्घाटन किया। सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष विनेश मनोठिया ने सभा की अध्यक्षता की। उन्होंने नगर निगम में सफाई व्यवस्था से ठेकेदारी प्रथा खत्म करने की जोरदार मांग की। मनोठिया ने कहा कि नगर निगम बोर्ड द्वारा प्रस्ताव पारित होने के बावजूद ठेकेदारी जारी रखना श्रम कानूनों और उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन है। उन्होंने व्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। कर्मचारी संघ महामंत्री बब्बू वेद और विनेश विद्यार्थी ने भी ठेकेदारी को गैरकानूनी बताते हुए तत्काल समाप्त करने पर जोर दिया। कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन नगर आयुक्त और अपर आयुक्त को सौंपा। इस दौरान बागपत से सतीश वाल्मीकि, गाजियाबाद से एडवोकेट रवि वेद, गौतमबुद्धनगर से रोहित वाल्मीकि सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभा के अंत में ठेकेदारी प्रथा के खिलाफ संघर्ष तेज करने का सामूहिक संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed