फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand to declare Akalpura as martyr village and build a martyr memorial

अकलपुरा को शहीद गांव घोषित कर शहीद स्मारक बनाने की मांग

Sat, 06 Sep 2025 05:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 06 Sep 2025 05:13 PM IST
विज्ञापन
Demand to declare Akalpura as martyr village and build a martyr memorial
सरधना। विधानसभा क्षेत्र के गांव अकलपुरा को शहीद गांव का दर्जा देने और वहां शहीद स्मारक के निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने प्रदेश के पर्यटन मंत्री को मांग पत्र प्रेषित भेजा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सन 1857 की क्रांति में बाबा नरपत सिंह ने 11 मई 1857 को सरधना तहसील पर अंग्रेजों का झंडा उतार कर लगान देने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद 22 जुलाई 1857 को ग्राम अकलपुरा, रार्धना स्थित गढ़ी नामक स्थल पर एक भीषण युद्ध हुआ, जिसमें वीरतापूर्वक लड़ते हुए बाबा नरपत सिंह अपने 40 साथियों के साथ शहीद हो गए थे। इस ऐतिहासिक घटना का उल्लेख मेरठ गजेटियर जैसे सरकारी दस्तावेजों में है। क्षेत्रवासियों की ओर से भाजपा जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा ने पर्यटन मंत्री को संबोधित मांग पत्र में अनुरोध किया है कि गांव अकलपुरा को शहीद गांव का दर्जा दिया जाए और गढ़ी नामक स्थल पर शहीद स्मारक का निर्माण कराया जाए। इससे आने वाली पीढ़ियां इन वीरों के बलिदान को जान सकेंगी और उन्हें उचित सम्मान मिल सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed