फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand to clear encroachments and beautify Subhash Chowk

Meerut News: सुभाष चौक को अतिक्रमण मुक्त कर सुंदरीकरण कराने की मांग

Thu, 24 Sep 2026 05:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
Demand to clear encroachments and beautify Subhash Chowk
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारी सुभाष चौक से अतिक्रमण हटाने के लिए पालिका के प्र
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष मांगेराम मित्तल के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को संबोधित ज्ञापन उनकी अनुपस्थिति में हेड क्लर्क लाखन चौहान को दिया। जिसमें नगर के मुख्य सुभाष चौक को अतिक्रमण मुक्त कराने, उसके सुंदरीकरण तथा ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार की मांग की गई।

व्यापारियों ने बताया कि छह प्रमुख मार्गों को जोड़ने वाले इस अत्यंत महत्वपूर्ण चौराहे पर प्रतिदिन हजारों वाहनों और नागरिकों आवागमन होता है, लेकिन अवैध पार्किंग, ठेली-फड़ और अनियंत्रित यातायात के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ज्ञापन के माध्यम से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति के चारों ओर सुव्यवस्थित गोल द्वीप (राउंड अबाउट) बनाने, आकर्षक रेलिंग, लाइटिंग, जेब्रा क्रॉसिंग, सफाई और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाई गई। इस दौरान संगठन के संरक्षक शैवाल दुबलिश, नदीम, राजबीर चौधरी, विपिन कुमार, गौरव रस्तोगी आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed