फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand to ban vehicles passing through Bhainsa to save toll

Meerut News: टोल बचाने के लिए भैंसा से गुजर रहे वाहनों पर रोक लगाने की मांग

Fri, 22 May 2026 06:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
Demand to ban vehicles passing through Bhainsa to save toll
गांव भैंसा के लोग एस डी एम से मिलते हुए (मवाना)
मवाना। गांव भैंसा के लोगों ने एसडीएम संतोष कुमार सिंह से मिलकर शिकायत की कि भारी वाहन टोल बचाने के लिए गांव के अंदर से गुजर रहे हैं। इससे दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है और राजस्व की हानि के साथ-साथ सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है। शिकायत में बताया कि गांव के सामने से एनएच 34 गुजर रहा है, जहां टोल स्थित है। टोल बचाने के लिए कमर्शियल बड़े वाहन, प्राइवेट वाहन टोल से न गुजरकर गांव के अंदर से गुजर रहे हैं। इससे सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है और एक प्रकार से गांव का रास्ता बंद हो गया है। दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। रात के समय गांव के अंदर से गुजरने वाले वाहनों में कुछ शरारती तत्व नशे की हालत में महिलाओं से बदतमीजी भी करते हैं। इससे गांव वाले काफी परेशान हैं। राजस्व की हानि के साथ-साथ गांव की सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रही है। समस्या का समाधान किए जाने की मांग की है। एसडीएम से मिलने वालों में जयविंदर, जितेंद्र, पुष्पेंद्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed