{"_id":"6709bbf63773d96e8a0415e7","slug":"demand-from-district-magistrate-for-renovation-of-ancient-pandeshwar-mahadev-temple-mawana-news-c-228-1-mwn1001-102225-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार की जिलाधिकारी से मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार की जिलाधिकारी से मांग
विज्ञापन
हस्तिनापुर। ऐतिहासिक नगरी में महाभारत कालीन प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार करने के लिए महंत शहंशाह गिरी महाराज ने जिलाधिकारी से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
महाभारत कालीन ऐतिहासिक नगरी में कई ऐसे प्राचीन स्थल हैं जो अपनी पहचान खो रहे हैं। इन्हीं में से एक है पांडवों द्वारा स्थापित प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर, जो लंबे समय से अपने जीर्णोद्धार की बाट जोह रहा है। हालांकि निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद निर्वाचित चेयरपर्सन सुधा खटीक ने प्राचीन द्रौपदी घाट और प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए ढाई-ढाई करोड़ की डीपीआर जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजी थी। इसके बाद बूढ़ी गंगा किनारे स्थित प्राचीन द्रौपदी घाट के लिए दो करोड़ रुपये का बजट आवंटित हुआ। अब इस मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है।
महंत बेगवती ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इस विलुप्त हो रहे मंदिर को नई पहचान मिली है। यहां पर पर्यटक सैलानियों का आवागमन बढ़ गया है। अभी प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर के लिए शासन ने बजट आवंटित नहीं किया है। इसके बाद मंदिर के महंत शहंशाह गिरी महाराज ने जिलाधिकारी दीपक मीणा से मुलाकात की और महाभारत कालीन स्थल का सौंदर्यीकरण करने की मांग की।