फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand from CM, get elevated and ring road made

सीएम से मांग, एलिवेटेड और रिंग रोड बनवा दीजिए

Mon, 14 Nov 2022 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Demand from CM, get elevated and ring road made
सीएम से मांग, एलिवेटेड और रिंग रोड बनवा दीजिए
विज्ञापन

मेरठ। शहर में विभिन्न विकास योजनाओं को लेकर सांसद राजेंद्र अग्रवाल और कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने सीएम से कहा कि ये महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट बन जाएं तो शहर को जाम से मुक्ति मिलेगी, विकास भी बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने इन मांगों को लेकर सकारात्मक जवाब दिया है।
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने प्रस्ताव रखा कि गढ़-हापुड़ रोड तथा दिल्ली रोड को जोड़ने वाली रिंग रोड का निर्माण कराया जाए। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में एथलेटिक सिंथेटिक ट्रैक बने। मेडिकल कॉलेज में बनी बर्न यूनिट को शुरू किया जाए। मेरठ में हवाई अड्डे की स्थापना हो। हापुड़ जनपद न्यायालय के नवीन भवन हेतु धनराशि अवमुक्त की जाए। धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र को मेरठ जनपद से हापुड़ जनपद में स्थानांतरित किया जाए। सांसद ने कहा कि हापुड़ में आधुनिक सुविधाओं से संपन्न फायर ब्रिगेड स्टेशन की स्थापना हो। शहर को जाम से मुक्त करने के लिए दोनों बस अड्डे और ट्रांसपोर्ट नगर को शहर से बाहर स्थानांतरित किया जाए। बस अड्डों की खाली जमीन पर पार्किंग बनाएं। शहर के व्यस्त चौराहों पर ओवरब्रिज का निर्माण हो।
विज्ञापन

विधायक ने रखी 12 मांगें
कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने मांग रखी कि कंकरखेड़ा में 100 बेड के चिकित्सालय की स्थापना कराई जाए। इससे कंकरखेड़ा, सरधना, रोहटा, जानी खुर्द एवं सरूरपुर की लगभग 12 लाख की आबादी को लाभ मिलेगा। शहर को जाममुक्त करने के लिए 460 करोड़ की लागत से बेगमपुल-जीरोमाइल से भामाशाह पार्क पुल तक आबूनाले के ऊपर चार लेन की ऐलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाए। 49 करोड़ की लागत से शहीद स्मारक से बच्चा पार्क तक 900 मीटर एलिवेटेड रोड का निर्माण कराया जाए। शहर में यातायात के दबाव को कम करने के लिए रुड़की रोड एनएच-58 जटौली से गढ़ मार्ग गोकुलपुर तक 13.60 किलोमीटर के बाईपास के निर्माण को स्वीकृति दी जाए। इसमें 2.11 किलोमीटर चार लेन मार्ग का निर्माण एमडीए करा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed