फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand for umbrellas and raincoats increases with the onset of monsoon

Meerut News: मानसून शुरू होते ही छाते और रेनकोट की बढ़ी मांग

Tue, 07 Jul 2026 08:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
Demand for umbrellas and raincoats increases with the onset of monsoon
बारिश से बचाव के सामान की खरीदारी हुई तेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मानसून के आगमन के साथ ही शहर के बाजारों में बारिश से बचाव के सामान की बिक्री में तेजी देखने को मिल रही है। छाते, रेनकोट, गमबूट, वाटरप्रूफ बैग और प्लास्टिक कवर जैसी वस्तुओं की मांग बढ़ गई है। सुबह से शाम तक हो रही बारिश के चलते लोग घर से बाहर निकलने से पहले जरूरी सुरक्षा सामग्री खरीद रहे हैं। स्कूल खुलने के कारण बच्चों के लिए रंग-बिरंगे रेनकोट और छातों की खरीदारी हो रही है। वहीं, नौकरीपेशा लोग और दोपहिया वाहन चालक भी वाटरप्रूफ जैकेट और रेनकोट को खरीद रहे हैं।
शहर के प्रमुख बाजारों शारदा रोड, कबाड़ी बाजार, आबूलेन, बेगमपुल और सदर बाजार में इन दिनों बारिश से बचाव के सामान की दुकानों पर अच्छी-खासी बिक्री हो रही है। कई लोग पहले से ही पूरे मौसम को ध्यान में रखते हुए अच्छी गुणवत्ता वाले छाते और रेनकोट खरीद रहे हैं, ताकि बार-बार खरीदारी न करनी पड़े। बाजारों में अलग-अलग डिजाइन और कीमतों के छाते व रेनकोट उपलब्ध हैं। जिससे हर वर्ग के लोग अपनी जरूरत और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

कबाड़ी बाजार स्थित दुकान के संचालक राकेश ने बताया कि छाता और रेनकोट दोनों ही हर तरह की कीमत के बाजार में उपलब्ध हैं। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों के रेनकोट और मजबूत छाते हैं। लोग अच्छी क्वालिटी का सामान खरीदना पसंद कर रहे हैं ताकि पूरे बारिश के मौसम में उसका उपयोग कर सकें और आगे भी कई सालों तक वहीं सामान चल सके। हर साल न खरीदना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन



छाते व बरसाती की कीमतें
छोटे छाते - 100 से 300 रुपये तक
बड़े व डिजाइनदार छाते - 250 से 800 रुपये तक के

बच्चों की बरसाती - 250 रुपये
महिलाओं की बरसाती - 80 से 1200 रुपये
पुरुषों की बरसाती - 100 से 1300 रुपये
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed