फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand for transparency in the auction of weekly penetration contracts

साप्ताहिक पैठ के ठेके की नीलामी में पारदर्शिता की मांग

Sat, 24 May 2025 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Demand for transparency in the auction of weekly penetration contracts
सरधना। साप्ताहिक पैठ के ठेके की नीलामी बिना कारण बताए तीन बार स्थगित करने से ठेकेदारों ने पालिका प्रशासन पर साठगांठ के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले को लेकर ठेकेदारों ने एसडीएम से शिकायत की है। साथ ही ठेका अवधि में दो माह कम होने के कारण जमानत राशि भी घटाने की मांग की है।
विज्ञापन


आवेदक ठेकेदार पंकज, नकुल, इरफान, आकाश व भीम सिंह ने एसडीएम से की शिकायत में बताया कि बिनौली रोड पर पालिका बाजार में लगने वाली साप्ताहिक पैठ का अब तक नगर पालिका द्वारा ठेका नहीं छोड़ा गया है। जबकि नगर पालिका द्वारा 9 अप्रैल व 28 अप्रैल को नीलामी की प्रक्रिया निर्धारित की गई थी। बताया कि दोनों तारीख पर पालिका प्रशासन ने बिना कारण बताए नीलामी प्रक्रिया स्थगित कर दी थी। जबकि अभी भी नगर में साप्ताहिक पैठ बिना स्वीकृति के संचालित की जा रही है। इसके लिए बीती छह मई को साप्ताहिक पैठ की नीलामी प्रक्रिया का समय निर्धारित किया गया था। आरोप है कि पालिका प्रशासन ने पहले ठेकेदार से साठगांठ कर रखी है।
विज्ञापन

ठेके के नियम अनुसार एक लाख की सिक्योरिटी और सरकारी बोली 22 लाख रुपये थी। ठेके का समय दो महीने कम हो गया है। कुछ लोगों की मिलीभगत व साठगांठ से करीबी को ठेका दिलाने की फिराक में है। आवेदकों ने शनिवार को होने वाली नीलामी प्रक्रिया में पारदर्शिता अपनाए जाने की मांग की। ठेकेदारों ने एसडीएम से मांग की कि नीलामी प्रक्रिया को निष्पक्ष कराकर पालिका कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। एसडीएम दीक्षा जोशी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed