{"_id":"69a05c473c5094fb740c02d6","slug":"demand-for-special-arrangements-for-safety-and-cleanliness-on-holi-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111496-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: होली पर सुरक्षा और स्वच्छता के विशेष इंतजाम की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: होली पर सुरक्षा और स्वच्छता के विशेष इंतजाम की मांग
विज्ञापन
सरधना विकास समिति ने क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। होली का पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सरधना विकास समिति ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से विशेष प्रबंध सुनिश्चित करने की मांग की है। इस संबंध में समिति की ओर से क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया है।
समिति अध्यक्ष सूर्य देव त्यागी ने पत्र में बताया कि हाल ही में आयोजित शांति समिति की बैठक में नगर के संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले इलाकों में स्थित होलिका दहन स्थलों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया था। इन स्थानों पर होलिका पूजन और दहन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां और श्रद्धालु उपस्थित रहते हैं। ऐसे में समिति ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने की मांग की है।
समिति ने नगर पालिका से मांग की है कि होलिका दहन स्थलों और आसपास के क्षेत्रों की समुचित सफाई, पक्के स्थानों की पानी से धुलाई, दीवारों पर पुताई, सड़कों व दहन स्थलों पर चूना छिड़काव और पानी के टैंकरों की व्यवस्था कराई जाए। अग्निकांड जैसी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रत्येक दहन स्थल पर पानी से भरे ड्रम उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन
समिति के अनुसार 2 मार्च को प्रातः 10 बजे से होलिका पूजन आरंभ होगा। शाम 6:45 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक होलिका दहन किया जाएगा। दुल्हेंडी का पर्व 3 और 4 मार्च को मनाया जाएगा। नगर के ऊंचापुर कुम्हारान, टाउन हॉल सड़क, आजादनगर और मंडी चमारान सहित आठ प्रमुख स्थानों को आयोजन स्थल के रूप में चिह्नित किया गया है।