{"_id":"6a01e1133618578ad70eaf82","slug":"demand-for-solution-to-farmers-problems-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112306-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग
विज्ञापन
भाकियू संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता एस डी एम को ज्ञापन देते हुए। (मवाना)
- भाकियू संघर्ष मोर्चा ने एसडीएम को ज्ञापन दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। भाकियू संघर्ष मोर्चा ने एसडीएम को ज्ञापन देकर किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड पर ब्याज सब्सिडी नहीं मिलने, गलत जानकारी देकर 7 प्रतिशत ब्याज वसूली एवं किसानों को यूरिया खाद उपलब्ध नहीं होने की बात कहते हुए कार्रवाई की मांग की है।
मोर्चा ने एसडीएम संतोष कुमार सिंह को दिए ज्ञापन में बताया कि किसानों ने किसान क्रेडिट पर ऋण लिया हुआ है। किसानों को बैंक व समिति द्वारा स्पष्ट रूप से बताया गया था कि उन्हें केवल तीन प्रतिशत ब्याज ही देना होगा। शेष ब्याज सरकार द्वारा सब्सिडी के रूप में समायोजित कर दिया जाएगा लेकिन अब किसानों से पूरा 7 प्रतिशत ब्याज जमा कराने के लिए कहा जा रहा है। पिछले वर्ष की ब्याज सब्सिडी अब तक अधिकांश किसानों के खाते में प्राप्त नहीं हुई है।
क्षेत्र में किसानों को यूरिया, नाइट्रोजन खाद समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।गन्ना समिति और सहकारी समिति में पर्याप्त खाद उपलब्ध नहीं है। मजबूरी में किसान निजी खाद विक्रेताओं के पास जाता है जहां खाद के अधिक दाम बताए जाते हैं। इससे किसानों में रोष है। ज्ञापन में जांच कराकर संबंधित बैंक, समिति एवं दोषी विक्रेताओं पर उचित कार्रवाई करने, किसानों को वादे के अनुसार ब्याज में राहत दिलाने, लंबित सब्सिडी का शीघ्र भुगतान कराने, पर्याप्त मात्रा में उचित मूल्य पर यूरिया खाद दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष ठाकुर नवनीत चौहान, अंकुश चौहान, दीपक चौहान, नीरज, मुकुल चौहान, गौरव चौहान, यशवंत चौहान, ठाकुर सन्नी प्रताप, सतबीर आदि थे।