{"_id":"693c12d9173ea1f8a20ca336","slug":"demand-for-rs-500-per-quintal-sugarcane-price-meerut-news-c-76-1-smrt1039-106939-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 500 रुपये क्विंटल गन्ना मूल्य दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 500 रुपये क्विंटल गन्ना मूल्य दिलाने की मांग
विज्ञापन
भाकियू तोमर के पदाधिकारियों ने की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से मुलाकात
मोदीपुरम। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को देहरादून जाकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि उन्होंने 13 दिसंबर को संगठन ने मुख्यमंत्री का घेराव कर किसानों की समस्याओं का समाधान कराने का निर्णय लिया था। शुक्रवार को यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को उत्तराखंड सरकार का वार्ता के लिए निमंत्रण मिला, जिस पर वह 41 पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ मुलाकात करने पहुंचे। चौधरी संजीव तोमर ने 31 सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा, जिसमे गन्ने का 500 रुपये क्विंटल दाम करने, बकाया भुगतान जल्द कराने, हरिद्वार जिले और पहाड़ी किसानों की जंगली जानवरों द्वारा नष्ट की गई फसल का मुआवजा दिए जाने समेत अन्य मांगे रखी गई। मुख्यमंत्री ने जल्द मांगों को पूरा कराए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान पवन त्यागी, तालिब, भूपेंद्र, अंकित, हाजी मुस्तकीम, सुमित, अजय, वीरेंद्र, राजीव, नितिन, विकास, चंदन, हनी, शिवकुमार, संदीप, गुलशन, आनंद आदि मौजूद रहे। संवाद