फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand for payment of sugarcane arrears, including interest.

Meerut News: ब्याज समेत गन्ने का बकाया भुगतान कराने की मांग

Wed, 09 Sep 2026 07:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
Demand for payment of sugarcane arrears, including interest.
किसान एकता संघर्ष संगठन के कार्यकर्ता समिति में ज्ञापन देने से पहले कुछ देर के लिए धरना देते हु
- किसान एकता संघर्ष संगठन के कार्यकर्ताओं ने गन्ना समिति सचिव का किया घेराव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। किसान एकता संघर्ष संगठन के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर गन्ना समिति सचिव विक्रम बहादुर सिंह का घेराव किया। गन्ना समिति सचिव द्वारा आश्वासन देने पर किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया और शांतिपूर्ण ढंग से अपने घरों को लौट गए।
संगठन के अध्यक्ष शौकीन गुर्जर के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में मांग की गई कि गन्ना किसानों के पिछले 30 वर्षों (1996-97 से 2025-26 तक) के बकाया गन्ना मूल्य और उस पर देय 15 प्रतिशत ब्याज का ब्योरा एकत्र कर जल्द भुगतान कराया जाए। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ द्वारा 16 जुलाई 2006 को चीनी मिलों द्वारा विलंबित भुगतान पर 15 प्रतिशत ब्याज देने का आदेश पारित किया गया था।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि आपूर्ति व भुगतान से संबंधित आवश्यक अभिलेख समिति के पास उपलब्ध हैं, इसलिए प्रबंध कमेटी एक सप्ताह के भीतर पेराई सत्रवार विलंबित भुगतान व ब्याज का विवरण संकलित करे। इसके अलावा बढ़ती महंगाई को देखते हुए गन्ने का निर्धारित मूल्य 10 रुपये प्रति किलो करने की भी मांग की गई। सचिव का घेराव करने और ज्ञापन देने वालों में अनेश कुमार, कृष्णपाल, संजय सिंह, इंद्रजीत समेत कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed