फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand for organic jaggery and sugar of Saharanpur increased

Meerut News: सहारनपुर के जैविक गुड़ और शक्कर की मांग बढ़ी

Fri, 15 Dec 2023 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 15 Dec 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Demand for organic jaggery and sugar of Saharanpur increased
सहारनपुर के ग्राम कोठडी ​बहलोलपुर में  कोल्हू में तैयार होती शक्कर
सहारनपुर। जनपद के खाद्यान्न के साथ ही जैविक गुड़-शक्कर भी महानगरों में धूम मचा रहे हैं। यहां का गुड़-शक्कर दिल्ली, चंडीगढ़, देहरादून सहित अन्य महानगरों के मॉल में बिक रहा है। मॉल के प्रबंधक सीधे कोल्हू से ही अच्छे दामों पर खरीदारी कर रहे हैं। जिससे जैविक खेती करने वाले किसान बढि़या मुनाफा कमा रहे हैं।
विज्ञापन

कम लागत और बढि़या मुनाफे के चलते जिले के किसानों का रुझान जैविक खेती की तरफ हो रहा है। कई प्रगतिशील किसान बासमती धान, गेहूं, सरसों, उड़द आदि फसलों की जैविक खेती कर रहे हैं, जबकि कई किसान न सिर्फ गन्ने की जैविक खेती कर रहे हैं बल्कि उसका गुड़, शक्कर बनाकर उसे बढि़या भाव पर बेच रहे हैं। उनके गुड़ शक्कर की महानगरों के मॉल में खासी मांग है।
विज्ञापन

यहां से मॉल के प्रबंधक गुड़-शक्कर खरीदकर उसकी पैकिंग कराकर ले जाते हैं। यहां के गुड़-शक्कर की दिल्ली, चंडीगढ़, देहरादून, करनाल से लेकर मुंबई आदि में काफी मांग है। गुड़ की पैकिंग 500 ग्राम एवं एक किलो और शक्कर की पैकिंग एक किलो की होती है। इसके लिए ग्राहक ही मैटिरीयल और मजदूरी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलायची से लेकर बनता है काजू कतली गुड़
जिले में जैविक विधि से तैयार किए गए गन्ने से कई प्रकार का गुड़ बनाया जाता है। इनमें अदरक, काली मिर्च, इलायची, तिल मूंगफली का गुड़ और काजू कतली गुड़ आदि शामिल हैं। काजू कतली गुड़ में काजू और बादाम पीसकर डाले जाते हैं। इसके अलावा शक्कर भी बनाई जा रही है।
सादा गुड़ 100 रुपये, इलायची गुड़ 125 रुपये, अदरक-काली मिर्च मिला गुड़ 150 रुपये और तिल-मूंगफली गुड़ 150 रुपये प्रति किलो की दर से बेच रहे हैं। काजू कतली गुड़ 200 रुपये और शक्कर 100 रुपये प्रति किलो बिक रही है। करीब चार क्विंटल गुड़ हर रोज बिकता है। --- संजय चौहान, ग्राम कोठड़ी बहलोलपुर
जैविक गन्ने से गुड़ शक्कर बनवाकर बढि़या भाव में बेचा जा रहा है। हमारे यहां से गुड शक्कर की सप्लाई मुंबई होती है। शक्कर की एक किलो और गुड की 500 ग्राम और एक किलो की पैकिंग तैयार की जाती है। सादा गुड़ शक्कर 60 से 70 रुपये प्रति किलो की दर से बेच रहे हैं। --- चौधरी महक सिंह, ग्राम चौरा खुर्द।

रसायन मुक्त गुड़ शक्कर और खांड़ बनाकर देश के कई राज्यों में सप्लाई की जा रही है। गुजरात, राजस्थान, दिल्ली आदि राज्यों के विभिन्न शहरों में यहां के गुड़ शक्कर की खासी मांग है।-- ग्राम बहेडेकी सैदाबाद में कोल्हू संचालित कर रहे राहुल त्यागी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed