फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand for making reflector light and white strip

Meerut News: रिफ्लेक्टर लाइट व सफेद पट्टी बनाने की मांग

Mon, 22 Dec 2025 07:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 07:20 PM IST
विज्ञापन
Demand for making reflector light and white strip
सरधना। नगर सरधना में कोहरे के कारण लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंप
सरधना। कोहरे के कारण लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में नगर को जोड़ने वाले मार्गों और मुख्य सड़कों पर रिफ्लेक्टेड लाइट और सड़क चिह्नांकन सफेद पट्टी कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि कोहरे के मौसम में दृश्यता बेहद कम हो जाती है। इससे विशेषकर सुबह और रात के समय वाहन चालकों के लिए मार्ग स्पष्ट दिखाई नहीं देता। इस वजह से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं और जानमाल की हानि का खतरा बढ़ रहा है। नगर को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग दौराला रोड, मेरठ रोड, भूनी रोड, भामौरी रोड सहित अन्य मुख्य सड़कों के दोनों किनारों और बीच में सफेद पट्टी व रिफ्लेक्टेड लाइट लगाए जाने की आवश्यकता जताई गई। इस मौके पर चेयरपर्सन पुत्र शाहवेज अंसारी, हनीफ राणा, हाजी बल्लू पहलवान, जुल्फकार अहमद, रिंकू, ललित, साजिद, आसिफ, सलीम अंसारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed