फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand for laying interlocking tiles on both sides of the road

Meerut News: सड़क के दोनों ओर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने की मांग

Mon, 03 Nov 2025 08:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 08:39 PM IST
विज्ञापन
Demand for laying interlocking tiles on both sides of the road
सरधना। लोकप्रिय रोड पर निर्माणाधीन सड़क के दोनों ओर मिट्टी भराई और इंटरलॉकिंग टाइल्स नहीं लगाने पर स्थानीय लोग चिंतित हैं। इससे सड़क पर हादसों का खतरा बढ़ गया है। सोमवार को हरियाली संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष रिहान मलिक और बस्ती के कुछ लोग तहसील पहुंचे और अधिकारियों को समस्या से अवगत कराते हुए समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन

रिहान मलिक ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क का निर्माण तो कराया जा रहा है लेकिन फुटपाथ का काम अधूरा है। उन्होंने कहा कि मिट्टी भराई और इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाए बिना सड़क का प्रयोग करना खतरनाक है। इसके अलावा बस्ती की ओर मंडी समिति द्वारा बनाई जा रही दीवार ने मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया है। इससे बस्ती के लोगों का मंडी में आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि समस्याओं का निस्तारण जल्द किया जाएगा। इस मौके पर मुनव्वर, जानो, प्रमोद, दीपक, दीपू, विकास, सचिन, राजेंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed