फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand for increase in posts and release of scorecard in UP SI 2025

Meerut News: यूपी एसआई 2025 में पद बढ़ाने और स्कोरकार्ड जारी करने की मांग

Mon, 06 Apr 2026 02:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Demand for increase in posts and release of scorecard in UP SI 2025
गंगानगर। प्रतियोगी छात्रों ने रविवार को गंगानगर स्थित उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री दिनेश खटीक के आवास पर पहुंचकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसमें यूपी एसआई 2025 भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाने, स्कोरकार्ड जारी करने और खाली वेटिंग पदों को भरने की मांग की गई।
विज्ञापन

छात्र आशीष, दीपक, नीरज ठाकुर आदि ने राज्य मंत्री दिनेश खटीक को बताया कि करीब पांच साल बाद आई भर्ती में केवल 4543 पद रखे गए हैं, जबकि लगभग 16.5 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। ऐसे में भारी प्रतिस्पर्धा के बीच पदों की संख्या बढ़ाकर कम से कम 65 सौ से सात हजार की जानी चाहिए। साथ ही छात्रों ने मांग की कि लिखित परीक्षा परिणाम के साथ सभी अभ्यर्थियों का स्कोरकार्ड, नॉर्मलाइज्ड और विषयवार अंक जारी किए जाएं। अंतिम चयन के बाद खाली रहने वाले पदों को वेटिंग लिस्ट से भरने की भी मांग उठाई गई। इस मौके पर गौरव, दीपू, अंकित, अमित और अंकुर आदि छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed