{"_id":"6989d49ae6573e29200c1c60","slug":"demand-for-holding-panchayat-elections-on-time-memorandum-submitted-to-the-minister-meerut-news-c-42-1-smrt1030-105238-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पंचायत चुनाव समय से कराने की मांग, मंत्री को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पंचायत चुनाव समय से कराने की मांग, मंत्री को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
दौराला - पंचायती राज मंत्री से मुलाकात करते सतेंद्र भराला, रवि चौधरी, विधायक गुलाम मोहम्मद, पदम
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। पंचायत चुनाव समय से कराने की मांग लिए सोमवार को भाजपा किसान मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री सतेंद्र भराला के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर से मिले।
सतेंद्र भराला, विधायक गुलाम मोहम्मद, ग्राम प्रधान संगठन मेरठ मंडल अध्यक्ष पद्मेंद्र सिंह, भाजपा नेता रवि चौधरी ने मंत्री ओमप्रकाश राजभर से उनके लखनऊ स्थित आवास पर मुलाकात की। उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को समय पर कराने के लिए मंत्री को ज्ञापन सौंपा। मंत्री ने आश्वासन दिया कि उत्तर प्रदेश सरकार पंचायत चुनाव समय से कराएगी। इसके लिए जो भी तैयारी करनी है वह सब तैयारी शासन द्वारा कर ली गई है।
कहा कि विपक्ष के लोग नहीं चाहते कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समय पर हों क्योंकि विपक्षी दलों को पंचायत चुनाव में अपने सफाए का डर है। पंचायत चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी दल मिलकर पंचायत चुनाव में जीत हासिल करेंगे। सतेंद्र भराला ने कहा कि यदि समय पर चुनाव नहीं होते तो लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा होगी जो पंचायत चुनाव के लिए सही नहीं है।