फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand for establishment of roadways bus stand in Sardhana

Meerut News: सरधना में रोडवेज बस अड्डा स्थापित कराने की मांग

Sat, 04 Oct 2025 07:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 07:07 PM IST
विज्ञापन
Demand for establishment of roadways bus stand in Sardhana
सरधना। राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एडीएम प्रशासन को
सरधना। राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने शनिवार को तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से नगर से जुड़ी तीन प्रमुख मांगें रखी गईं।
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने मांग की कि सरधना नगर में शीघ्र ही रोडवेज बस अड्डा स्थापित कराया जाए, जिससे आमजन को आवागमन में सुविधा मिल सके। दूसरी मांग के तहत सरधना-वाया मंढियाई रोड पर स्थित बड़े नाले को पक्का कराए जाए, ताकि बरसात के दिनों में होने वाली समस्याओं से राहत मिल सके। तीसरी मांग नगर में एक डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाए, जिससे क्षेत्र के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए दूर न जाना पड़े। व्यापार मंडल ने चेतावनी दी कि यदि जल्द इन मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वह धरना-प्रदर्शन जैसे आंदोलनों के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में मंगू प्रधान, नवीन त्यागी, डॉ. ओम कुमार पुंडीर, संजीव त्यागी, शंकर सिंह, उमेश त्यागी, अरुण भारद्वाज, वरुण सिंह और सुखबीर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed