{"_id":"6022e7668ebc3ed6527f83b6","slug":"demand-for-equal-compensation-for-equal-village-land-farmers-submitted-memorandum-to-district-magistrate-sardana-news-mrt524581756","type":"story","status":"publish","title_hn":"बराबर के गांव की जमीन के समान मुआवजे की मांग, किसानों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बराबर के गांव की जमीन के समान मुआवजे की मांग, किसानों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

बहसूमा। चार लेन बाईपास निर्माण के लिए अधिग्रहण की गई जमीन के मुआवजे को लेकर राज्जूपुर व हंसापुर के किसानों ने बहसूमा, समसपुर व झुनझुनी गांवों की जमीन के बराबर मुआवजे की मांग करते हुए मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
राष्ट्रीय राजगार्म-119 (मेरठ-पौड़ी) पांच मीटर चौड़ा किया जाना है। छोटा मवाना से बहसूमा स्थित नाले के पीछे समसपुर, झुनझुनी, कोहला व छोटा मवाना तक व मोड़ खुर्द से आगे सैफपुर फिरोजपुर के किसानों को मुआवजा देकर भूमि अधिग्रहण का कार्य कर लिया गया है। जबकि बहसूमा नाले के पास से माजरा राजपुर का जंगल, फतेहपुर हंसापुर, मोड़ कला, मोड़ खुर्द गांव तक करीब छह किमी लंबे बाईपास का सर्वे हो चुका है। लेकिन किसानों का मुआवजा अटका हुआ है। यह मार्ग हस्तिनापुर मार्ग से गुजर रहा है। इस मार्ग पर वाइल्ड लाइफ बोर्ड को आपत्ति है। बोर्ड का कहना है कि सेंक्चुअरि क्षेत्र के बाहर से हाईवे निकाला जाए। बीते एक सप्ताह से बहसूमा व राजपुर माजरे का भी अवार्ड हो गया है। फतेहपुर हंसापुर व राजपुर के किसानों ने बराबर के गांव समसपुर, झुनझुनी के बराबर मुआवजे की मांग करते हुए मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जोगेंद्र विधूड़ी, सुनील जैनर, अरविंद जैनर, बिट्टू, सोनू आदि थे।
मुआवजे की मांग के लिए ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा
सरधना। नेशनल हाईवे संख्या-709ए (मेरठ-करनाल मार्ग) पर चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। गोटका के ग्रामीण मंगलवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे। आरोप लगाया कि उनके खेतों से पांच मीटर अधिक भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। किसानों ने इस भूमि का मुआवजा दिलवाए जाने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। गोटका गांव के किसानों ने बताया कि तहसील रिकार्ड में मेरठ-करनाल मार्ग पर 20 की जगह 25 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। तहसील रिकार्ड के अनुसार, मार्ग की चौड़ाई पांच मीटर बढ़ा दी गई है। बढ़ाई गई जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इनमें कुलदीप, जयचंद, लोकेश ओमबीर सिंह, प्रदीप, रणवीर सिंह, रमेश, सत्यपाल सिंह, विक्रम सिंह, रणवीर सिंह, प्रेमवीर सिंह, शुभम पंवार, संजीव पंवार, जगदीश सिंह आदि रहे। संवाद