फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand for EMU trains for Meerut-Delhi passengers remains unfulfilled; no improvement in shuttle timings.

Meerut News: मेरठ-दिल्ली रेल यात्रियों की ईएमयू मांग अधूरी, शटल के समय में सुधार नहीं

Wed, 30 Sep 2026 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Demand for EMU trains for Meerut-Delhi passengers remains unfulfilled; no improvement in shuttle timings.
खुर्जा से सहारनपुर तक मेमू मिलने के बाद मेरठ से दिल्ली जाने वालों को भी उम्मीद
विज्ञापन

दैनिक रेल यात्री बोले, शटल के समय में हो सुधार और मेरठ तक चले ईएमयू
फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मेरठ से दिल्ली की यात्रा करने वाले हजारों दैनिक रेल यात्री वर्तमान में निराशा का सामना कर रहे हैं। उनकी लंबे समय से चली आ रही ईएमयू ट्रेन की मांग अभी तक पूरी नहीं हुई है। इसके साथ ही मेरठ शटल के संचालन समय में भी कोई सुधार नहीं किया गया है। उत्तर रेलवे की इस अनदेखी से यात्रियों को प्रतिदिन भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। दैनिक यात्री, छात्र और नौकरीपेशा लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
मेरठ से दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले हजारों लोग बेहतर रेल सेवा की उम्मीद कर रहे हैं। वे सुविधाजनक यात्रा चाहते हैं। यह मार्ग पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण परिवहन गलियारा है। खुर्जा से सहारनपुर तक मेमू ट्रेन सेवा शुरू करने की घोषणा के बाद अब शटल ट्रेन से मेरठ से दिल्ली जाने वाले हजारों यात्रियों में भी नई उम्मीद जगी है। वे भी अपने महत्वपूर्ण मार्ग पर ऐसी ही आधुनिक, तेज और आरामदायक सेवा चाहते हैं।
विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि ईएमयू ट्रेन शुरू होने से उनकी दैनिक यात्रा सुगम और कम समय में पूरी हो जाएगी। साथ ही मेरठ शटल के संचालन समय में उचित बदलाव से भी उन्हें काफी राहत मिलेगी। यह बदलाव उनकी लंबे समय से लंबित मांग है। यात्रियों की मांग कै कि नई दिल्ली देहरादून जनशताब्दी का स्टॉप मेरठ कैंट स्टेशन पर किया जाए। मेरठ से अंबाला और चंडीगढ़ के लिए कोरोना काल से पहले मेरठ से सुबह के समय पैसेंजर ट्रेन चलती थी, अब बंद है। मेरठ से चंडीगढ़ वाया अंबाला के लिए इंटरसिटी चलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बोले, दैनिक रेल यात्री
खुर्जा से सहारनपुर की स्वीकृति एक अच्छा कदम है, लेकिन मेरठ से दिल्ली जाने वाले दैनिक यात्रियों के लिए भी ईएमयू दी जानी चाहिए। मेरठ शटल दो से तीन घंटे देरी से चलने पर यात्री परेशान हैं। -अतुल उपाध्याय,

- रेलवे को या तो नई दिल्ली से मेरठ तक ईएमयू चलानी चाहिए या फिर मेरठ छावनी पैसेंजर ट्रेन का संचालन निर्धारित समय पर करना चाहिए। ट्रेन लेट होने से काफी लोगों का रोजगार दांव पर लगा है। - तरुण मेहता
-कोरोना काल के बाद से मेरठ छावनी पैसेंजर दो से तीन घंटे लेट चल रही है। यह दैनिक यात्रियों की ट्रेन है। अनेकों बार रेल मंत्री और डीआरएम से ट्रेन के समय में सुधार और ईएमयू की मांग कर चुके हैं। गौरव
-मेरठ से दिल्ली तक रेल यातायात में सुधार न होने के कारण सभी यात्रियों ने नमो भारत ट्रेन की तरफ रुख किया है। एनसीआरटीसी भी दैनिक यात्रियों को कम किराए का पास नहीं बना रही है। जिसकी मांग है। - अजय कुमार शर्मा

- रेल मंत्रालय ने खुर्जा से सहारनपुर मेमू ही नहीं बल्कि अन्य मार्गों पर भी मेमू ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। हम काफी समय से नई दिल्ली से मेरठ कैंट स्टेशन तक ईएमयू मांग रहे हैं। मांग पूरी होनी चाहिए। - करण महाजन
-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed