फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand for desi ghee and bin mawa sweets

देशी घी और बिन मावे की मिठाई की डिमांड

Thu, 24 Oct 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Demand for desi ghee and bin mawa sweets
दीपावली पर्व पर मिठाई एवं गिफ्ट पैक से सजी दुकान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
देशी घी और बिन मावे की मिठाई की डिमांड
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दीपावली पर हर तरह के बाजार सज गए है। सबसे ज्यादा मिठाई की ही डिमांड है, जिसमें देशी घी से निर्मित और बिना मावे की मिठाईयां सबसे ज्यादा बिक रही हैं। मेवे की मांग दूसरे नंबर पर और गिफ्ट पैक की मांग तीसरे स्थान पर है। ऑनलाइन खरीदारी से बाजार प्रभावित जरूर हुआ है।
दीपावली पर शहर की मिठाई की दुकानें सजी हैं। दुकानों पर मिठाई के साथ मेवे और गिफ्ट पैक भी रखे गए हैं। बाजार में परंपरागत मिठाई की सबसे ज्यादा डिमांड है। मदन स्वीट्स के रचित सिंघल का कहना है कि पूर्व में मिठाई की जगह सोन पपडी, चॉकलेट, मेवे और गिफ्ट आईटम की बिक्री बढ़ी थी। अब मिठाई को ही सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। दूसरे नंबर पर मेवा और तीसरे नंबर पर गिफ्ट आईटम की बिक्री है। मनु स्वीट्स के अर्जुन अग्रवाल कहते हैं कि मिठाई का कोई विकल्प नहीं है। बिक्री तो मिठाई की ज्यादा है, लेकिन ऑनलाईन खरीदारी ने बाजार पर प्रभाव है। शहर में नीरा ड्रिंक्स के प्रवीण गर्ग कहते हैं कि उपभोक्ता जागरूक हुआ है और वह क्वालिटी चाहता है। देशी घी की काजू की बर्फी और आटे के लड्डू की डिमांड है। नई मंडी के रुचि स्वीट्स के पंकज कुमार का कहना है कि बिना मावे की देशी घी से बनाई मिठाई ऑर्डर पर तैयार की जा रही है। इस बार गत वर्ष से अधिक बतीसा पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

पहली बार दुकानों पर गुड़ भी दिखा
मदन स्वीट्स पर इस बार गुड़ का पैकिंग भी दिखाई दिया। एक जनपद-एक उत्पाद में शामिल होने के बाद पहली बार दीपावली पर दुकानों पर गुड़ दिखाई दे रहा है। दुकानदार रचित सिंघल ने बताया कि कुछ लोग गुड़ को पसंद भी कर रहे हैं। कई प्रकार की मिठाई देशी घी के साथ गुड़ की बनाई गई है, उनकी भी डिमांड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खादय एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी डॉक्टर चमन लाल का कहना है कि दीपावली पर मावे की अधिक खपत रहती है, इसलिए अपमिश्रित मावे का भी निर्माण होता है। इसकी रोकथाम को विभागीय टीम जिले भर में चेकिंग कर कार्रवाई कर रही है तथा मिठाईयों के भी नमूने लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed