फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand for consolidation from the District Magistrate

Meerut News: जिलाधिकारी से की चकबंदी कराने की मांग

Wed, 24 Sep 2025 06:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 06:38 PM IST
विज्ञापन
Demand for consolidation from the District Magistrate
दौराला- भगवानपुर गांव पहुंचे एसडीएम सरधना। स्रोत : संवाद
- एसडीएम को ज्ञापन देकर बताया कि भूमि पर कब्जा करने वाले नहीं होने दे रहे चकबंदी
विज्ञापन

लावड़। भगवानपुर गांव में चकबंदी कराए जाने के लिए लगातार आवाज उठाई जा रही है। आरोप है कि भूमि पर कब्जा करने वाले लोग अधिकारियों के आने पर हंगामा कर उनकी आवाज को दबा देते हैं। बुधवार को सीओ चकबंदी के साथ गांव पहुंचे एसडीएम मवाना संतोष कुमार सिंह ने ग्रामीणों से वार्ता की और जल्द चकबंदी कराने का आश्वासन दिया।
भगवानपुर गांव के अधिकांश ग्रामीण चकबंदी चाहते हैं। हाल ही में चकबंदी के कानूनगो और लेखपाल गांव पहुंचे थे, लेकिन कुछ ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया था। इस पर दोनों अधिकारी बिना कोई कार्रवाई किए लौट गए थे। मंगलवार को गांव में चकबंदी कराने के पक्ष वाले ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर धरना देने का निर्णय लिया, लेकिन रात में ही एसडीएम मवाना ने बुधवार को गांव आने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया।
विज्ञापन

एसडीएम मवाना दोपहर के समय में गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि गांव में अनुसूचित जाति के लगभग 40 प्रतिशत पट्टेदार हैं, जिनमें अधिकांश का भूमि पर कब्जा नहीं है। उनकी भूमि पर अन्य लोगों का कब्जा है, जो कि चकबंदी नहीं होने दे रहे। उन्होंने चकबंदी कराने की मांग करते हुए जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। एसडीएम मवाना ने बताया कि अंतिम बार गांव में सन 1962 में चकबंदी हुई थी। चकबंदी से सभी को फायदा है। जल्द चकबंदी कराए जाने की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।

दौराला- भगवानपुर गांव पहुंचे एसडीएम सरधना। स्रोत : संवाद

दौराला- भगवानपुर गांव पहुंचे एसडीएम सरधना। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed