फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand for CBI investigation in Kaushambi rape case

कौशांबी दुष्कर्म मामले की सीबीआई जांच की मांग

Tue, 24 Jun 2025 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Demand for CBI investigation in Kaushambi rape case
देवी अहिल्या बाई होल्कर सेवा समिति के कार्यकर्ता सीएम के नाम एस डी एम को ज्ञापन देते हुए। (मवान - फोटो : संवाद
मवाना। देवी अहिल्या बाई होल्कर सेवा समिति हस्तिनापुर द्वारा मुख्यमंत्री के नाम जनपद कौशांबी क्षेत्र में आठ वर्षीय बेटी से दुष्कर्म के मामले में सीबीआई जांच कराने और पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

देवी अहिल्या बाई होल्कर सेवा समिति हस्तिनापुर के कार्यकर्ता तहसील रोड पर पालिका के पास एकत्र हुए। नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। समिति ने सीएम के नाम एसडीएम अंकित कुमार को ज्ञापन दिया। इसमें कहा कि 27 मई को कौशांबी जनपद में आठ वर्षीय बेटी के साथ किए गए बलात्कार जैसे यौन शोषण पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत जघन्य अपराध हुआ है। पीड़ित बेटी व उसके परिवार को न्याय मिलने की जगह बलात्कारी को न्यायालय द्वारा रिहा करना और पीड़ित बेटी के परिवार के सदस्य को उप मुख्यमंत्री के दबाव में जेल भेजना बहुत ही घृणित एवं अन्याय पूर्ण कार्य है। इस प्रकरण से पाल समाज में रोष है। सरकार से उक्त प्रकरण की सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराने व पीड़ित बेटी व उसके परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सुदेशपाल, एसपी सिंह, भूपेंद्र, महेंद्र सिंह, महिपाल, रामपाल, नीटू पाल, दिनेशपाल, हरेंद्र, मूलचंद, वीरपाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed