फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand for Bharat Ratna for Jyotiba Rao Phule and Savitribai Phule

Meerut News: ज्योतिबा राव फुले व सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न दिलाए जाने की मांग

Sat, 11 Apr 2026 07:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
Demand for Bharat Ratna for Jyotiba Rao Phule and Savitribai Phule
उसे अर्पित करते विधायक अतुल प्रधान व संबोधित करते अतुल प्रधाान ( स्रोत आयोजक)फलावदा
फलावदा। नगर में शनिवार को मोहल्ला सैनियान में महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सरधना विधायक अतुल प्रधान व अन्य वक्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा राव फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा राव फुले व माता सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न दिलाए जाने की मांग विधानसभा में उठाई जाएगी। उनकी ये मांग पूरी नहीं की गई तो वह आंदोलन करेंगे। उन्होंने बताया कि महात्मा ज्योतिबा राव फुले व माता सावित्रीबाई फुले ने उस समय शिक्षा की मशाल जलाई थी जब लड़कियों का स्कूल जाना पाप समझा जाता था। उन्होंने जाति भेदभाव, छुआछूत और महिलाओं पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाकर समाज को नई दिशा दी।
विज्ञापन

इस मौके पर सपा के प्रदेश सचिव अमरपाल सैनी, सपा नेता श्यामलाल उर्फ बच्ची सैनी, मोहित तोमर, मुरारी लाल आर्य, समाजसेवी चरण सिंह सैनी, बिट्टू सैनी, प्रवीण प्रधान, मोनू पंवार, लाल सिंह सैनी, आभेराम प्रधान, विनोद, मनीष आदि लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed