फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand for arrest of Jhota gang members in case of suicide of student

Meerut News: छात्रा की खुदकुशी के मामले में झोटा गैंग के सदस्यों की गिरफ्तारी की मांग

Tue, 08 Oct 2024 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Demand for arrest of Jhota gang members in case of suicide of student
मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा की खुदकुशी के मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अंकित शर्मा और अधिवक्ता देवकरण शर्मा के साथ ब्राह्मण समाज के लोग पीड़ित परिवार से मिले। परिवार को सांत्वना दी और वकीलों ने आश्वासन दिया कि उनका मुकदमा निशुल्क लड़कर इंसाफ दिलाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि छात्रा के जान देने के बाद दो सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है। अभी तक चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जबकि इस मामले में झोटा गैंग शामिल है। करीब 30 से 35 लोग इस गैंग में शामिल हैं। उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया। सत्ताधारी उन्हें बचाने का काम कर रहे हैं। अंकित शर्मा ने कहा कि ब्राह्मणों पर अत्याचार नहीं होने देंगे। पुलिस इस मामले में जल्द ही और आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती तो समाज उग्र आंदोलन करेगा। इस मौके पर अधिवक्ता पूनम शर्मा और अरविंद शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये था मामला
लोहिया नगर क्षेत्र की 16 साल की 11वीं कक्षा की छात्रा को एक आरोपी ने प्रेमजाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बनवा ली थी। आरोपी ने इस वीडियो को वायरल कर दिया था। 20 सितंबर को छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। पुलिस का कहना था कि छात्रा के परिजन ने बदनामी के डर से कार्रवाई से इन्कार कर दिया और पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम तक नहीं कराया था। अगले ही दिन छात्रा के पिता ने अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराते हुए उनकी बेटी का वीडियो जिसने भी वायरल किया और जान देने को विवश किया सभी पर कार्रवाई की जाए। जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए थे। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया और केवल अंकुर कसाना को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जबकि आयुष कसाना व उज्ज्वल कसाना को छोड़ दिया था। पुलिस पर आरोप लगने के बाद जांच बदलकर सीओ नवीन शुक्ला को सौंपी गई थी। उसके बाद छोड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया था। फिलहाल आरोपियों के पास से मिले मोबाइल और लैपटॉप को पुलिस ने फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है और रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed