फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand for arrest of accused of attack on chairman

चेयरमैन पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Fri, 06 Mar 2020 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Demand for arrest of accused of attack on chairman
मवाना। नगर पालिका चेयरमैन अय्यूब कालिया पर हुए जानलेवा हमले के मामले में नगर पंचायत और नगर पालिका के चेयरमैनों की बैठक हुई। इसमें हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार करने और समस्त चेयरमैनों को सुरक्षा हेतु निशुल्क गनर उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने शीघ्र ही गिरफ्तारी नहीं होने पर सीएम से मिलने की बात कही।
विज्ञापन

चेयरमैन अय्यूब कालिया पर हुए जानलेवा हमले के मामले में जिले के समस्त चेयरमैनों की बैठक नगर पालिका स्थित गेस्ट हाउस में हुई। हस्तिनापुर चेयरमैन डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा चेयरमैन अय्यूब कालिया पर जानलेवा हमला करना चिंताजनक है। पुलिस की लापरवाही के कारण अभी तक दोषी गिरफ्तार नहीं किए जा सके हैं। परीक्षितगढ़ चेयरमैन अमित मोहन टीपू ने कहा कि यदि तीन दिन में हमलावर गिरफ्तार नहीं किए गए तो सभी चेयरमैन सीएम से मिलकर मामले से अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि विधायक दिनेश खटीक प्रकरण में चेयरमैनों के साथ हैं। अध्यक्षता डॉ. अरुण कुमार और संचालन बहसूमा चेयरमैन विनोद कुमार ने किया। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार त्यागी ने बैठक में पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। फलावदा चेयरमैन अब्दुस समद, शाहजहांपुर चेयरमैन पति तबारक उल्ला खां. लावड चेयरमैन प्रतिनिधि तनवीर, सरधना चेयरमैन पति निजाम अंसारी, सिवालखास चेयरमैन पति गुलजार, खरखौदा चेयरमैन रमेश चंद, हर्रा चेयरमैन पति गुलजार, दौराला चेयरमैन पति नवीन शर्मा, खिवाई चेयरमैन पति तसलीम व सभासद रजनीश कर्णवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed