फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand for appointment of candidates from reserved teacher category

Meerut News: आरक्षित शिक्षक वर्ग के अभ्यर्थियों की नियुक्ति की मांग

Sun, 29 Mar 2026 08:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
Demand for appointment of candidates from reserved teacher category
माछरा। ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर को आरक्षित वर्ग के शिक्षक अभ्यर्थी ज्ञापन देते हुए फ
माछरा। प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर और राज्यसभा सांसद कांता कर्दम को आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया कि कोर्ट के आदेश के बाद ही उन्हें प्रदेश सरकार ने अभी तक शिक्षक के पद पर नियुक्ति नहीं किया है। उन्होंने आग्रह किया कि उन्हें शिक्षक के पद पर नियुक्त किया जाए।
विज्ञापन

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी शिक्षक संदीप कुमार, किरण मंजू आदि ने डॉ. सोमेंद्र तोमर मंत्री और सांसद कांता कर्दम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में लिखा कि प्रदेश सरकार ने 1 जून 2020 को 69000 सहायक अध्यापक भर्ती की पहली सूची जारी की थी, जिसमें कोई भी गुणांक गुणवत्ता और श्रेणी नहीं थी। आरक्षित वर्ग के लोगों ने इसके विरुद्ध हाई कोर्ट में चुनौती दी। 5 जनवरी 2022 को सरकार ने गलती मानते हुए 6700, 6800 आरक्षित वर्ग एससी, ओबीसी की सूची जारी की परंतु विभाग ने नियुक्ति नहीं दी।
विज्ञापन

मंत्री ने आश्वासन दिया कि उक्त ज्ञापन मुख्यमंत्री को देकर अवगत कराया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में विपिन कुमार, संदीप, मीनू, मंजू, किरण, प्रवीण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed