{"_id":"684c8cd98859ace8ba00c9e0","slug":"demand-for-action-in-the-case-of-occupation-of-cemetery-land-sardana-news-c-44-1-smrt1055-108579-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जे के मामले में कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जे के मामले में कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
सरधना। गांव मुल्हेड़ा में कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत की है। मामले में प्रशासन की ओर से भी आरोपियों को अतिक्रमण ध्वस्त करने का नोटिस दिया जा चुका है। बावजूद इसके आरोपी जबरन कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा करने से बाज नहीं आ रहें हैं।
गांव मुल्हेड़ा निवासी शान आलम, वसीम, मोहसिन, फैसल, वकील, शौकीन, अनूप ने एसडीएम से की शिकायत में बताया कि गांव निवासी आरोपियों ने कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा कर निर्माण कर लिया है। इसके चलते मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। तहसील प्रशासन की सख्ती के बावजूद आरोपी बाज नहीं आ रहे हैं। कुछ दिन पहले तहसील टीम ने आरोपी के यहां नोटिस चस्पा करते हुए 12 जून तक अतिक्रमण स्वयं ध्वस्त करने के लिए कहा था। इसका आरोपियों पर कोई असर नहीं हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि आरोपियों ने उलटा कब्रिस्तान की भूमि वा कूड़ा डाल दिया है। इस मामले को लेकर शुक्रवार को ग्रामीण तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम को मामले से अवगत कराया। शिकायत पत्र सौंपते हुए एसडीएम से कब्रिस्तान की भूमि कब्जा मुक्त कराने की मांग की। एसडीएम दीक्षा जोशी ने ग्रामीणों को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।