फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand for action following an impartial inquiry into improper disposal.

Meerut News: गलत निस्तारण की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग

Tue, 28 Jul 2026 06:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
Demand for action following an impartial inquiry into improper disposal.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। संपूर्ण समाधान दिवस में दर्ज कराई गई शिकायत के गलत और लापरवाही पूर्ण निस्तारण को लेकर भारतीय किसान यूनियन (धनसिंह कोतवाल) ने कड़ा रोष जताते हुए उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील धामा ने उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर बताया कि परीक्षितगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मियों द्वारा खुद काम न करके अपने स्थान पर निजी लोगों से कार्य कराया जा रहा है। इस संबंध में पूर्व में संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि जांच अधिकारी ने बिना धरातलीय जांच किए ही शिकायत का गलत तरीके से निस्तारण कर दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारी जिनके नाम दिए आदि लगातार जांच अधिकारी के कार्यालय में ही बने रहते हैं और कभी भी गांवों में सफाई करने नहीं जाते। वह कार्यालय में बैठकर ही अपने दायित्वों की इतिश्री कर रहे हैं। भाकियू (धनसिंह कोतवाल) ने उपजिलाधिकारी से मांग की है कि इस पूरे मामले की जांच किसी निष्पक्ष अधिकारी से कराई जाए ताकि सच सामने आ सके और लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो सके। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव ऋतिक प्रधान, प्रदेश उपाध्यक्ष अनमोल भड़ाना, युवा जिलाध्यक्ष राहुल गुर्जर और जिला महासचिव कविंद्र गुर्जर सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed