{"_id":"6a68b14e1ec3bba6030de46f","slug":"demand-for-a-thar-suv-and-20-lakh-married-woman-beaten-and-thrown-out-of-the-house-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113088-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: थार और 20 लाख की मांग, विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: थार और 20 लाख की मांग, विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
विज्ञापन
पति समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। दहेज में 20 लाख रुपये और थार कार की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति, सास, ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
गांव छुर निवासी मोनिका ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 19 जनवरी 2024 को बागपत जिले के थाना खेकड़ा क्षेत्र निवासी अरविंद के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद पति अरविंद, सास गीता और ससुर जवाहर सिंह ने कम दहेज लाने का ताना देकर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। आरोप है कि पति शराब पीकर घर आता और उसके साथ मारपीट करता था। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि पति ने ठेकेदारी का काम शुरू करने के नाम पर विवाहिता के मायके पक्ष से 30 लाख रुपये, बहन से पांच लाख रुपये और अन्य रिश्तेदारों से भी रुपये लिए।
पीड़िता ने बताया कि करीब एक साल पहले को उसने बेटी आरोही को जन्म दिया। इसके बाद ससुराल पक्ष ने और अधिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। आरोप है कि छूछक में 20 लाख रुपये और थार कार की मांग की गई। मायके वालों ने असमर्थता जताई तो उसके साथ मारपीट की गई और मांग पूरी नहीं होने पर इसी तरह व्यवहार करने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
पीड़िता ने आरोप लगाया कि सास ने उसके गले में चुन्नी का फंदा डालकर जान से मारने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपियों ने उसे जबरन कार में डालकर ले जाने की कोशिश की। सरधना थाना पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर पति अरविंद, सास गीता, ससुर जवाहर सिंह और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस जांच के उपरांत आगे की कार्रवाई करेगी।