{"_id":"6a36b10e6a9513ac5d0e3770","slug":"demand-for-a-judicial-inquiry-into-the-bharat-bhushan-tiwari-encounter-case-meerut-news-c-73-1-smrt1029-107626-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण की न्यायिक जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण की न्यायिक जांच की मांग
Sat, 20 Jun 2026 08:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 20 Jun 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक के सदस्यों ने पुलिस को ज्ञापन दिया
संवाद न्यूज़ एजेंसी
खरखौदा। भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक के सदस्यों ने बिहार के भोजपुर जिले में युवा सामाजिक कार्यकर्ता भरत भूषण तिवारी की कथित एनकाउंटर में हुई मौत के मामले में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन खरखौदा पुलिस को सौंपते हुए निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।
शनिवार को संगठन के जिला अध्यक्ष अजय त्यागी के अनुसार भरत भूषण तिवारी की पुलिस कार्रवाई के दौरान हुई मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक के परिजन और स्थानीय नागरिक घटना को संदिग्ध बताया है। ऐसे में मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए स्वतंत्र एवं उच्चस्तरीय न्यायिक जांच आवश्यक है।
ज्ञापन में कहा गया कि घटना के बाद कुछ पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्रवाई की खबरें भी सामने आई हैं। इसके बावजूद पीड़ित परिवार को अब तक संतोषजनक न्याय नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
संगठन ने मांग की है कि प्रकरण की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए, जांच पूरी होने तक संबंधित अधिकारियों की भूमिका की स्वतंत्र समीक्षा की जाए तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने और जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की भी मांग की गई है।
जिला उपाध्यक्ष संजय त्यागी ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार मामले को गंभीरता से लेकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी। कि मौके पर अनुज कुमार, ब्रह्म सिंह, राजू, राजीव त्यागी, मूलराज व तुषार सहित कई लोग मौजूद रहे।