फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand for a comprehensive investigation into fake voters in Mahadev village

Meerut News: गांव महादेव में फर्जी मतदाताओं की व्यापक जांच की मांग

Fri, 24 Oct 2025 08:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 08:31 PM IST
विज्ञापन
Demand for a comprehensive investigation into fake voters in Mahadev village
ग्रामीणों ने एसडीएम को भेजा प्रार्थना पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। तहसील क्षेत्र के गांव महादेव में आगामी पंचायत चुनाव से पहले मतदाता सूची में फर्जी मतदाताओं के शामिल होने को लेकर ग्रामवासियों ने चिंता जताई है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को भेजे प्रार्थना पत्र में बताया कि वर्ष 2021 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सूची में लगभग 900 अतिरिक्त मतदाता शामिल पाए गए थे। उन्होंने कहा कि इस कारण मतदाता संख्या और प्रतिशत में असंगति है और आगामी चुनाव में यह गड़बड़ी विवाद का कारण बन सकती है।
एसडीएम को दिए गए प्रार्थना पत्र में यह बताया कि गांव महादेव के साथ-साथ विकास खंड सरधना की कुल 39 पंचायतों की मतदाता सूचियों में भी समान समस्या देखने को मिली है। ग्रामवासियों ने आग्रह किया कि आगामी पंचायत चुनाव से पहले सभी फर्जी मतदाताओं के नाम हटाकर सत्यापित और निष्पक्ष मतदाता सूची तैयार की जाए। ग्रामवासियों ने स्पष्ट किया कि ऐसे मतदाता सूची में शामिल फर्जी नाम चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी पैदा कर सकते हैं और शांति व्यवस्था पर भी असर डाल सकते हैं।
विज्ञापन

एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि आगामी पंचायत चुनाव से पहले सभी मतदाता सूचियों का भौतिक सत्यापन और आवश्यक सुधार सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से संपन्न हो। तहसीलदार को जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed