फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deliberations on issues at the Lekhpal Association meeting

Meerut News: लेखपाल संघ की बैठक में समस्याओं पर मंथन

Tue, 22 Sep 2026 08:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
Deliberations on issues at the Lekhpal Association meeting
सरधना। लंबित समस्याओं व स्थानांतरण की मांग को लेकर बैठक में ज्ञापन दिखाते उत्तर प्रदेश लेखपाल स
- लंबित मांगों के निस्तारण के लिए सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उप शाखा सरधना की बैठक तहसील में आयोजित की गई। लेखपालों की विभिन्न लंबित समस्याओं और न्यायोचित मांगों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उपजिलाधिकारी के माध्यम से अध्यक्ष, राजस्व परिषद लखनऊ को संबोधित ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में संघ के तहसील अध्यक्ष ललित धलानिया ने बताया कि राजस्व प्रशासन की रीढ़ होने के बावजूद लेखपाल अत्यधिक कार्यभार, संसाधनों की कमी, लंबित पदोन्नति, वेतन विसंगति और अवकाश के दिनों में भी लगातार बढ़ते अतिरिक्त कार्यभार का सामना कर रहे हैं। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, किसान हितैषी कार्यक्रमों, वरासत, नामांतरण, ई-गवर्नेस, आपदा प्रबंधन और कानून व्यवस्था का सर्वाधिक दायित्व लेखपालों पर ही रहता है।
विज्ञापन

लेखपालों ने अपनी प्रमुख मांगों को रखते हुए अंतरमंडलीय स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल को पुनः खोलने और इच्छुक लेखपालों को उनके गृह मंडल में स्थानांतरण का अवसर प्रदान करने की मांग की। साथ ही एक ही दिन में कई गांवों के जांच कार्यों और ग्राम सचिवालय रोस्टर की व्यावहारिक कठिनाइयों से भी अवगत कराया। संघ ने चेतावनी दी कि यदि उनकी न्यायोचित और लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो लेखपाल अतिरिक्त हल्कों का कार्य बहिष्कार करने तथा अपने पास आवंटित अतिरिक्त हल्कों के बस्ते संबंधित कार्यालय में जमा करने के लिए बाध्य होंगे। बैठक व ज्ञापन सौंपने के दौरान गौरव राणा, रीना, सुनील कुमार, कपिल चौहान, उदित शर्मा, हरवीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed