{"_id":"6a4bb321fba75982ed00690f","slug":"deliberations-held-on-outcome-based-education-and-quality-meerut-news-c-72-1-mct1005-155775-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: परिणाम आधारित शिक्षा और गुणवत्ता पर किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: परिणाम आधारित शिक्षा और गुणवत्ता पर किया मंथन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला स्नातकोत्तर कॉलेज में सोमवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और परिणाम-आधारित शिक्षा पर मंथन किया गया।
आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ और शिक्षक कौशल उन्नयन प्रकोष्ठ की ओर से यह कार्यशाला हुई। प्राचार्य प्रो. अनिता राठी के नेतृत्व में दो सत्र संपन्न हुए। पहले सत्र में हरियाणा से एसएमआरजे राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. भूप सिंह गौर और लता कुमार ने विषय विशेषज्ञ के रूप में व्याख्यान दिए। उन्होंने शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रमुख प्रावधानों और परिणाम-आधारित शिक्षा से परिचित कराया। विशेषज्ञों ने पाठ्यक्रम निर्माण, नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों और मूल्यांकन प्रणाली पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने अकादमिक उत्कृष्टता के लिए सुझाव भी दिए। दूसरा सत्र संवादात्मक रहा। इसमें प्रवक्ताओं ने विशेषज्ञों से प्रश्न पूछे।
प्राचार्य प्रो. अनिता राठी ने उच्च शिक्षा में गुणवत्ता, नवाचार और परिणाम-आधारित शिक्षण को मजबूत करने को कहा। दीप्ति कौशिक ने कार्यक्रम का संयोजन किया। आयोजन सचिव स्वर्णा ने बताया कि कार्यशाला में सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।