फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   DELHI ROAD PAR DIN DAHARE 8.9 LAKH KI LOOT

दिल्ली रोड पर दिनदहाड़े 8.90 लाख की लूट  

Wed, 27 Dec 2017 11:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 27 Dec 2017 11:21 AM IST
विज्ञापन
DELHI ROAD PAR DIN DAHARE 8.9 LAKH KI LOOT
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

तीन दिन की छुट्टियों के बाद मंगलवार को बैंक खुलते ही बदमाशों ने दिल्ली रोड पर लूटपाट को अंजाम दे डाला। दिल्ली चुंगी स्थित एचडीएफसी बैंक में कैश जमा कराने जा रहे मल्टीनेशनल कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर के स्टाफ से 8.90 लाख रुपये लूट लिए। एक कर्मचारी को तमंचे की बट से पीटकर बदमाश फरार हो गए। उधर, पुलिस का दावा है कि गाजियाबाद में दबिश देकर एक बाइक बरामद की गई है। दो लोग हिरासत में लिए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार देहरादून निवासी निर्मल बोत्रा एक मल्टीनेशनल फूड कंपनी के वितरक हैं। जिसका मेरठ में मोहकमपुर एरिया में कलाधनु बोधरा एक्जिम प्रालि कंपनी के नाम से ऑफिस है। मेरठ और आसपास के क्षेत्र में माल की सप्लाई और कलेक्शन आदि का काम यहीं से होता है। सप्लाई और कलेक्शन के लिए करीब 40 कर्मचारी काम करते हैं। 
विज्ञापन


फर्म के कर्मचारी रवि और गोपाल 8.90 लाख रुपये कैश बैंक में जमा कराने के लिए सुबह करीब 10:30 बजे बाइक से जा रहे थे। रवि के अनुसार जब वे रामलीला मैदान के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उसकी बाइक में लात मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे पहले कि वे संभल पाते, एक बदमाश ने तमंचा तान दिया और रवि से कैश से भरा बैग छीनने लगा। जबकि दूसरे बदमाश ने बाइक की चाबी निकाल ली। उन्होंने विरोध किया तो बदमाश ने गोपाल की कनपटी पर तमंचे की बट मारी और गोली मारने की धमकी देकर रवि से बैग लूटकर बागपत अड्डे की तरफ फरार हो गए। लूट की सूचना पर एसपी सिटी मान सिंह चौहान, सीओ ब्रह्मपुरी, एसओ टीपी नगर और ब्रह्मपुरी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों से घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैमरे में कैद हुए लुटेरे
घटना के बाद 10:31 बजे दिल्ली रोड स्थित एक कांपलेक्स में लगे सीसीटीवी कैमरे में तीनों बदमाश नजर आए। जिसमें एक बदमाश ने हेलमेट लगाया था। जबकि दूसरे ने चेहरे पर नकाब लगा रखा था।

गाजियाबाद से मिली बाइक
एसओ टीपी नगर ब्रजेश कुमार के अनुसार पीड़ित रवि और गोपाल ने उन्हें एक बाइक का नंबर देकर दावा किया कि बदमाश इसी बाइक पर थे। बाइक का नंबर गाजियाबाद का था, जिस पर गाजियाबाद में दबिश देकर बाइक के मालिक को पकड़ लिया गया। उसने बताया कि ये बाइक उससे एक जानकार मांगकर ले गया था। पुलिस ने उस जानकर को भी हिरासत में ले लिया। दोनों से मेरठ लाकर पूछताछ की गई। लेकिन दोनों ने लूट की घटना से इंकार किया। एसपी सिटी ने भी देर रात थाने पहुंचकर दोनों लोगों से पूछताछ की। लूट का केस दर्ज कराया गया है।


किसी नजदीकी का हाथ
सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया का कहना है कि जिस तरह से वारदात हुई है, उससे लग रहा है कि घटना प्लानिंग से की गई और कंपनी के किसी नजदीकी ने मुखबिरी की है। फर्म के सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन की सीडीआर निकाली जा रही है। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। दोनों लोगों से पूछताछ हो रही है। प्रयास है कि जल्द केस खुल जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed