फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Delhi road opens after 52 hours, route diversion will end tonight

दिल्ली रोड 52 घंटे बाद खुली, रूट डायवर्जन आज रात होगा खत्म

Thu, 27 Oct 2022 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Delhi road opens after 52 hours, route diversion will end tonight
दिल्ली रोड 52 घंटे बाद खुली, रूट डायवर्जन आज रात होगा खत्म
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली रोड पर जली कोठी से रेलवे रोड के बीच 52 घंटे बाद यातायात सुचारु हो गया। वहीं त्योहार के लिए शहर में किया गया रूट डायवर्जन बृहस्पतिवार की रात 12 बजे खत्म हो जाएगा।
सोमवार दोपहर दो बजे केसर गंज मंडी के सामने सड़क धंसने के बाद जली कोठी से रेलवे रोड के बीच वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया था। इस मार्ग के बंद होने से तीन दिनों तक आसपास के लोगों और वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इस बीच भैसाली बस अड्डे से बागपत व बड़ौत की ओर जाने वाली रोडवेज की बसों को जली कोठी के सामने से होते हुए कैंट क्षेत्र से निकाला गया। वहीं, इसी तरह बागपत से आने वाली बसों को रेलवे रोड चौराहे से रामताल वाटिका और जीटीबी स्कूल के सामने से होते हुए जली कोठी को निकाला गया। बड़ौत से आने वाली बसों को जमनिया बाग से ही रामताल वाटिका से जीटीबी के सामने से होते हुए जली कोठी से निकाला गया।
विज्ञापन

व्यापारियों को भी झेलनी पड़ी परेशानी
घंटाघर के रहने वाले बब्बू ने बताया कि तीन दिन तक उन्हें अहमद रोड से होते हुए जलीकोठी से निकलकर सदर बाजार जाना पड़ा। सदर बाजार के रहने वाले बाबर का कहना था कि नगर निगम के सामने उनकी कपड़ों की दुकान है। केसर गंज के सामने रास्ता बंद होने के कारण कारण उन्हें रेेलवे रोड से घंटाघर होते हुए नगर निगम पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed