फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Delhi police Special Team busted illegal arms factory in meerut

यूपी: बंद पड़े मकान के बेसमेंट में बन रहा था कुछ ऐसा, देखकर दिल्ली पुलिस हैरान

Tue, 09 Oct 2018 08:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 09 Oct 2018 08:53 AM IST
विज्ञापन
Delhi police Special Team busted illegal arms factory in meerut
दिल्ली की स्पेशल सेल ने सोमवार रात सटीक जानकारी पर मेरठ के लिसाड़ी गेट में छापा मारा। जहां पर मुंगेर नाम से अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। काफी संख्या में हथियार व पुर्जे समेत औजार बरामद किए गए।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस सामान लादकर ले जा रही थी, तभी पुलिस ने उनको पकड़ लिया। पूछताछ करने पर ही पता चला कि दिल्ली पुलिस है। 
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के मुताबिक दिल्ली की स्पेशल सेल के डीसीपी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में लिसाड़ी गेट के लखीपुरा गली नंबर-2 में छापा मारा गया था। 
विज्ञापन


जहां से फुरकान पुत्र सुलेमान के घर से भारी मात्रा में अवैध हथियार, अधबने, पुर्जे और औजार मिले। मुंगेर बिहार के तीन युवक हिरासत में लिए गए थे। बोरी और कट्टे में भरकर दिल्ली पुलिस हथियारों को ले जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लिसाड़ी गेट पुलिस ने संदिग्ध समझकर उनको रोका। दिल्ली पुलिस के साथ एक महिला अधिकारी भी थी। जिन्होंने खुद को दिल्ली का स्पेशल सेल बताकर छापामारी की जानकारी दी। उसके बाद दिल्ली पुलिस और लिसाड़ी गेट पुलिस ने कई जगहों पर छापा मारा। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से काफी सामान बरामद हुआ। इनमें 20 पिस्टल अधबनी, 15 तमंचे और 32 अधबने तमंचे मिले है। 

ये पकड़े गए आरोपी

पुलिस के मुताबिक हथियार बनाने की फैक्ट्री से औवेसी हसन, मिंटू और सिद्ध निवासी मुंगेर बिहार पकड़े गए। तीनों आरोपी काफी समय से मुंगेर की पिस्टल, तमंचे बना रहे थे। जोकि मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर समेत वेस्ट यूपी के कई जनपदों में सप्लाई हो रहे थे। देर रात तक पुलिस लिसाड़ी गेट में छापामारी कर रही थी। 

काफी मात्रा में हथियार मिले
दिल्ली पुलिस और लिसाड़ी गेट पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी हैं। हथियार काफी मात्रा में बरामद हुए हैं। दिल्ली स्पेशल सेल की सटीक मुखबिरी पर कार्रवाई हुई है। सप्लाई करने वाले गिरोह का एक सदस्य पहले पकड़ा था। -अखिलेश कुमार, एसएसपी मेरठ
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed