{"_id":"5d7e9f4a8ebc3e017f1e5f18","slug":"delhi-police-raid-in-cheating-matter-mawana-news-mrt443531531","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी के मामले में दिल्ली पुलिस की दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगी के मामले में दिल्ली पुलिस की दबिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। खादर के गांव वीरनगर निवासी एक युवक छह माह पहले दिल्ली के सराफ व्यापारी से दो लाख रुपये के आभूषण की ठगी कर चंपत हो गया था। सराफा मालकिन दिल्ली पुलिस को साथ लेकर रविवार को थाने पहुंची। यहां से पुलिस लेकर आरोपी युवक के घर दबिश दी।
दिल्ली के लक्ष्मीनगर निवासी रिया ने बताया कि उनकी कल्पना ज्वैलर्स नाम से दुकान है। करीब छह माह पहले लक्ष्मीनगर में किराए पर रह रहे गांव वीरनगर निवासी युवक उसके यहां से करीब दो लाख रुपये के आभूषण लिये थे। उसने न तो भुगतान किया और न ही वापस पहुंचा। जिस पर पीड़ित महिला ने लक्ष्मीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने विवेचना करते हुए ठगी के आरोपी युवक के मोबाइल नंबर से आईडी निकलवाई। इसके बाद रविवार को लक्ष्मीनगर थाने के एचसीपी यतवीर सिंह पीड़ित रिया के साथ मवाना थाने पहुंचे और स्थानीय पुलिस को जानकारी दी। यहां से पुलिस को साथ लेकर आरोपी के घर दबिश दी। हालांकि आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सका। इस पर चेतावनी देकर लौट गई।